मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मंडला जिले के टाटरी में एक निजी स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर प्रार्थना सभा में शामिल बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों के नाम, कक्षा और पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे और शिक्षक उत्साहित नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ सहज और आत्मीय संवाद देखने को मिला।
