मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मालवा क्षेत्र तेजी से मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। पर्यटन, व्यापार और निवेश की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। इंदौर में निजी होटल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर और उज्जैन के आसपास होटल सुविधाएं बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
