Breaking Newsअन्य

ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले CM मोहन यादव, बोले- इलाज में कोई कमी नहीं रहेगी

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार और गंभीर मरीजों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे।

Related posts

सिटी कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर की बड़ी कार्रवाई,* *एसपी अगम जैन ने किया खुलासा*

khabarsamayper

ग्वालियर जिले के स्व-सहायता समूहों में संगठित दीदियों के हाथों से बने उत्पाद अब केवल हाट बाजार तक ही सीमित नहीं रहे हैं। बड़े-बड़े मॉल में भी स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिल रहा है।

khabarsamayper

भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता करने वाले अभ्यर्थियों पर की जा रही सख्त कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment