छतरपुर के सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान मातगुवां पुलिस ने खाद से भरे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। पुलिस के अनुसार, कृषि विकास अधिकारी की जांच में खाद नकली पाई गई। कार्रवाई में 70 बोरी यानी 3500 किलोग्राम खाद और करीब 8 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया गया। मामले में पवन सिंह चौहान और राना सिंह परमार के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
