छतरपुर जिले के महाराजपुर में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बस स्टैंड के पीछे पीपल के पेड़ के पास चल रहे कथित जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, मौके से जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में ₹35,700 नकद और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1.20 लाख बताई गई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन और महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे के नेतृत्व में की गई।
