Breaking Newsअन्य

MP में मछली उत्पादन होगा दोगुना! CM मोहन यादव का ऐलान, नई मत्स्य नीति-2026 से आएगी ‘नीली क्रांति’

मध्यप्रदेश में मत्स्य उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के जरिए मछली पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित नेशनल फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 में कहा कि सरकार निवेश, नवाचार और निर्यात के जरिए प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी बनाना चाहती है।

नई नीति से मत्स्य उत्पादकों, विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं और मछली पालन से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। सरकार जल स्रोतों का बेहतर उपयोग करते हुए मछली उत्पादन, जल पर्यटन और जलीय जीवों के संरक्षण पर भी जोर दे रही है।

अब देखना होगा कि नई नीति जमीन पर कितने अवसर पैदा करती है और मछली पालकों की आमदनी पर इसका कितना असर पड़ता है।

Related posts

दिल्ली में सीएम मोहन यादव की सक्रियता, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों संग विकास पर मंथन

khabarsamayper

बड़ामलहरा में प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

khabarsamayper

जुझारनगर पुलिस ने मंदिर चोरी का 12 घंटे में किया खुलासा

khabarsamayper

Leave a Comment