Breaking Newsअन्य

12 साल से फरार, ₹7,000 का इनाम! छतरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वारंटी को महोबा से पकड़ा

छतरपुर जिले में ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत लवकुशनगर पुलिस ने वर्ष 2014 के चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे ₹7,000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रमोद कुमार कुशवाहा, निवासी ग्राम लमौरा, थाना कुलपहाड़, जिला महोबा को कुलपहाड़ से पकड़ा गया।

आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नितिन पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी और पुलिस टीम ने की। छतरपुर पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए अभियान जारी है।

Related posts

छतरपुर आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही # दो पहिया वाहन से अवैध रूप से मदिरा परिवहन करते 02 मदिरा तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा, भोपाल से उज्जैन तक पहली उड़ान 1 नवम्बर को

khabarsamayper

घुवारा में 54 लीटर अवैध शराब पकड़ी, बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment