छतरपुर के एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1 में 1 नवंबर को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एक दिवसीय ‘उड़ान’ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों को POCSO एक्ट, बाल संरक्षण, स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। विशेष न्यायाधीश कविता वर्मा सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अलग-अलग सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना रहा।

