मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व को लेकर चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने नीलगंगा से केटीएम गैल इंडिया चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण और शांतिनगर से इंदौर रोड तक नए मार्ग के निर्माण की प्रगति देखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से संवाद कर विकास कार्यों में उनके सहयोग की सराहना की और बताया कि प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के लिए नागरिकों ने स्वेच्छा से मकान, जमीन और दुकानों को पीछे करने में सहयोग किया है।
