Breaking Newsअन्य

CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 4 तहसीलदारों पर कार्रवाई के प्रस्ताव के निर्देश

छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन की बढ़ती लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए। छतरपुर नगर, छतरपुर ग्रामीण, गौरिहार और बकस्वाहा के तहसीलदारों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्ताव भेजने और संबंधित एसडीएम से स्पष्टीकरण लेने को कहा गया। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर डीडीए और डीएमओ की तीन-तीन दिन की सैलरी काटने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नरवाई जलाने की रोकथाम और स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Related posts

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹10,800 करोड़ के विकास प्रस्तावों को मंजूरी

khabarsamayper

5 फ़रवरी 2024 की मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरे

khabarsamayper

छतरपुर जिले के ग्राम खोंप के चन्देल कालीन तालाब के गहरीकरण होने और उसमें निकलने वाली गाद का स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वृक्षारोपण में किया

khabarsamayper

Leave a Comment