मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का बड़ा योगदान है और केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सिंचाई क्षमता को 100 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने और किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य बताया। उन्होंने ज्वार, बाजरा सहित श्रीअन्न और धान उपार्जन के लिए किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की।
