छतरपुर SP रजत सकलेचा ने थाना सटई का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण और शिकायतों की समीक्षा कर प्रकरणवार समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। SP ने हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, CCTV, साफ-सफाई और डिजिटल रिकॉर्डिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप करण नायक को कानून व्यवस्था मजबूत रखने, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और क्षेत्रवासियों से सकारात्मक व्यवहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
