Breaking Newsअन्य

अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता है — राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सच्ची सफलता वही है जब हमारे कार्यों से दूसरों की जिंदगी बेहतर बने। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान का उदाहरण देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन सुबह सबसे पहले उठकर पूरे वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं ताकि समाज को स्वच्छ और सुखद माहौल मिले।

राज्यपाल बुधवार को राजभवन, भोपाल के सांदीपनि सभागार में आयोजित दीपावली शुभकामना समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल और पचमढ़ी राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, डाकघर, बैंक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भी भेंट किए।

कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने सभी से अपील की कि दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और सद्भाव का संदेश फैलाने का अवसर है।

Related posts

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा

khabarsamayper

GRP भोपाल की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, फॉरेन रिटर्न और BTech पास

khabarsamayper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

khabarsamayper

Leave a Comment