Breaking Newsअन्य

आगामी पर्व एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सघन चेकिंग अभियान जारी

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में आगामी महाशिवरात्रि पर्व एवं विभिन्न बड़े आयोजनों—जैसे बागेश्वर धाम कन्या विवाह, कथा कार्यक्रम, खजुराहो में आयोजित कार्यक्रमों सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

इन आयोजनों के अवसर पर अन्य जिलों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन के आगमन की संभावना को देखते हुए जिले के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, रैन बसेरा, अन्य ठहराव स्थलों एवं ढाबों पर लगातार जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यह अभियान निरंतर जारी है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामान एवं दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

साथ ही होटल, ढाबा एवं अन्य ठहराव स्थल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले व्यक्तियों का आवागमन रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित थाना अथवा पुलिस को दें।

इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग एवं सतत निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

Related posts

जिला पुलिस बल में रिश्तों और जीवन मूल्यों पर विशेष प्रशिक्षण, प्रतिभागियों ने स्वीकार की सुधार की जरूरत

khabarsamayper

छतरपुर: नगर पालिका कार्यक्रम में जनता का इंतजार, जित्तू खरे का कार्यक्रम देर से शुरू

khabarsamayper

27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री-कॉन्क्लेव और 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव मंदसौर में आयोजित की जा रही है।

khabarsamayper

Leave a Comment