Breaking Newsअन्य

इंदौर: नवविवाहिता संदिग्ध हालात में फंदे पर मिली, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहिता सोमवार को अपने घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना के समय पति घर के बाहर था। लौटने पर पत्नी को इस हालत में देखकर वह तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान मोनिका चौहान के रूप में हुई है, जो कल्प कामधेनू नगर में पति रितेश पटेल के साथ रहती थी। मोनिका घर पर सिलाई का काम करती थी, जबकि रितेश रेपिडो बाइक चलाता है। पति के अनुसार, सोमवार को कपड़ा लाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह बाहर चला गया था।

अप्रैल 2025 में हुआ था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक मोनिका और रितेश ने अप्रैल 2025 में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। मोनिका के माता-पिता खजराना क्षेत्र में निवासरत हैं।

फिलहाल विजयनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

Related posts

गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को ध्वज फहराकर मुख्यालयों पर मंत्रीगण मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

khabarsamayper

राजनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरविन्द पटैरिया के द्वारा क्षेत्र में किया जा रहा जनसंपर्क

khabarsamayper

फरीदाबाद: कंपनी के बाहर कार का शीशा तोड़कर 12 लाख रुपये का बैग चोरी

khabarsamayper

Leave a Comment