Breaking Newsअन्य

इंदौर: पत्नी की शिकायत पर गांजा-स्मैक तस्करी में पति गिरफ्तार

इंदौर के मल्हारगंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को गांजा और स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार को महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन कर बताया कि उसका पति बुद्ध किरण कॉलेज और आसपास के हॉस्टलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नशे का सामान सप्लाई करता है।

शिकायत मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की विवेचना जारी है।

Related posts

पांच दिन के एकांतवास से लौटे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा —

khabarsamayper

कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में शर्मनाक वारदात, 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

khabarsamayper

लखनऊ में सनसनी: कार के अंदर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत से दहला हजरतगंज इलाका

khabarsamayper

Leave a Comment