Breaking News

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में रविवार को “प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला” का लोकार्पण

लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। लोकार्पण के बाद सभी अतिथियों ने यहाँ लगाई गई गौ उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौ-माताओं को चारा खिलाया।

उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़ सहित सभी अतिथियों ने “प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला” के उदघाटन के बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपे। पौधरोपण के बाद उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि वृक्षारोपण को और तेज करें। हम सब न केवल पेड़ लगाएं बल्कि उनका संरक्षण भी करें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला भी मौजूद थे।

Related posts

छतरपुर पुलिस की बाजारों में सतर्क निगरानी, सर्राफा व्यापारियों से किया जनसंवाद

khabarsamayper

गांधीसागर जल विद्युत गृह की इकाइयों के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का अनुमोदन

khabarsamayper

इंदौर: पत्नी की शिकायत पर गांजा-स्मैक तस्करी में पति गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment