Breaking Newsअन्य

उम्र 12 साल, कई मुकदमे, छह बार बाल सुधार गृह गया… मुजफ्फरनगर में बाप-बेटे की खौफनाक क्राइम स्टोरी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आई यह कहानी हर किसी को सन्न कर देने वाली है। पुलिस ने एक पिता और उसके 12 वर्षीय नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है, जो मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बच्चे पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह छह बार बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। इसके बावजूद पिता उसे अपराध की दुनिया में धकेलता रहा।
दोनों शातिर बाप-बेटे रात के अंधेरे में स्कूटी से निकलकर शराब की दुकानों में चोरी करते थे। हाल ही में एक शराब दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि बच्चों के अपराध में फंसने और पारिवारिक जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related posts

IIT कानपुर के पूर्व छात्रों की ‘महा गुरुदक्षिणा’ — एक ही बैच ने दिए ₹100 करोड़

khabarsamayper

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

khabarsamayper

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की कथा बिहार में हुई संपन्न।

khabarsamayper

Leave a Comment