Breaking News

एक पेड़ अपनी माँ के नाम जरूर लगाएं

एक पेड़ अपनी माँ के नाम जरूर लगाएं
कलेक्टर ने अपनी माँ के साथ किया पौधरोपण
स्कूली बच्चे भी पौधरोपण कर उत्साहित दिखे, तख्तियों में पेड़ बचाने के लिखे श्लोगन
—-
पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध प्राण वायु के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के एक पेड़ माँ के नाम अभियान का छतरपुर जिले में भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। शनिवार को कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पौधरोपण किया और सभी से अभियान का भागीदारी बन पौधरोपण करने और उनकी देखरेख करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी पौधरोपण कर तख्तियों में श्लोगन लिखकर पर्यावरण संरक्षण और पेड़ो को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान एडीएम श्री मिलिंद नागदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में जिले में ब्लॉक स्तर पर बडे़ एरिया में फ्रूट फॉरेस्ट लगाए जा रहे। इसके पूर्व भी शहर के देरी रोड, खोंप, मुड़ेहरा सहित जिले के कई ग्रामों में ब्लॉक स्तर पर लगाए गए फ्रूट फॉरेस्ट में लगाए गए। जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर कई फ्रूट फॉरेस्ट लगाए गए हैं। जिनका संरक्षण स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त भी बन रहीं हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. शालिग्राम तोमर के परिजन से भेंट की

khabarsamayper

शासन की उपार्जन नीति के तहत किसान भाई जिन्होंने किसी भी केन्द्र का पंजीयन कराया हो, वह अपनी सुविधा अनुसार जिले के किसी भी केन्द्र पर फसल बेंच सकते हैं।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने पकड़ा शेयर मार्केट में झांसा देने वाला ठग

khabarsamayper

Leave a Comment