भोपाल के बरखेड़ा बोंदर में 22 वर्षीय शिवानी और 26 वर्षीय सूरज अहिरवार की फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पहले शिवानी का शव घर के बेडरूम में मिला, जबकि कुछ घंटे बाद सूरज का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जांच में वैवाहिक तनाव की बात सामने आई है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।
