अन्य

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की सख्ती: गेहूं पंजीयन बढ़ाने, लंबित शिकायतें निपटाने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की सख्ती: गेहूं पंजीयन बढ़ाने, लंबित शिकायतें निपटाने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को टीएल प्रकरणों की बैठक कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम, विभागीय अधिकारी, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे।

गेहूं उपार्जन पंजीयन बढ़ाने के निर्देश

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि 07 मार्च 2026 तक पंजीयन की अंतिम तिथि है, इसलिए किसानों के गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाने लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में मोबाइल बजने पर जुर्माना

अनुशासनहीनता पर सख्ती दिखाते हुए बैठक के दौरान मोबाइल फोन बजने पर महाराजपुर के एक सहायक प्राध्यापक पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सीएम हेल्पलाइन व लोक सेवा गारंटी पर सख्ती

कलेक्टर ने लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए।
नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर पीएचई सहायक यंत्री बड़ामलहरा, कनिष्ठ अभियंता ईशानगर, पशु चिकित्सा सहायक, सीडीपीओ बक्सवाहा एवं छतरपुर-1, सीएमओ घुवारा, सीएमओ सटई, तहसीलदार बड़ामलहरा, श्रम पदाधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार महाराजपुर एवं सहायक यंत्री नौगांव पीएचई की 1-1 दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए।
तीन रीजनल मैनेजर के खिलाफ पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए गए।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा से बाहर प्रकरण पाए जाने पर सीएमओ घुवारा, नायब तहसीलदार सौरा एवं देवपुर पंचायत (बक्सवाहा) के सचिव पर 250-250 रुपये की पेनल्टी अधिरोपित की गई।

पीएम आवास और पीएम स्वनिधि की समीक्षा

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास 2.0 शहरी एवं ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का सत्यापन कर पात्र-अपात्र घोषित करने के निर्देश दिए। घुवारा सीएमओ द्वारा आवेदन वेरीफाई न करने पर शोकॉज जारी करने को कहा गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए गए।

साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंकों में लंबित आवेदनों को शीघ्र क्लियर कराने के लिए एलडीएम को निर्देशित किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • मध्याह्न भोजन की जांच में पाई गई अनियमितताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्रवाई करने के निर्देश।

  • ईई पीआईयू द्वारा जांच न करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश।

  • हिट एंड रन प्रकरणों को स्वीकृत कराने हेतु एसडीएम को निर्देश।

  • सक्षम आंगनवाड़ी (जनपद लवकुशनगर) में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

  • एमएलसी रिपोर्ट लंबित पाए जाने पर लवकुशनगर, सटई, किशनगढ़ एवं गढ़ीमलहरा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ की 1-1 दिन की वेतन काटने के निर्देश।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्य पूर्ण करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Related posts

फरवरी के दूसरे सप्ताह में उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान, एसपी अगम जैन ने दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

khabarsamayper

नासिक: फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया फरार आरोपी, CCTV में कैद हुई पूरी कार्रवाई

khabarsamayper

छतरपुर के नजदीक ढडारी तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

khabarsamayper

Leave a Comment