Breaking Newsअन्य

कलेक्टर मृणाल मीणा का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, 200 समग्र आईडी समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण

छतरपुर। नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ई-गवर्नेंस शाखा में कलेक्टर ने समग्र आईडी से जुड़ी करीब 200 लंबित समस्याओं का डीलिंक के माध्यम से मौके पर निराकरण कराया।

इसके बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति शाखा का निरीक्षण कर राशन वितरण की जानकारी ली और पात्र उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मीटिंग हॉल, एनआईसी कक्ष, वेब जीआईएस, नकल शाखा और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया।

नकल शाखा में नकल प्राप्त करने पहुंचे आवेदकों से कलेक्टर ने सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल प्राप्त करने में आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित बनाया जाए।

कलेक्टर ने कार्यालय के मीटिंग हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 74 बंगले स्थित स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय के नवनिर्मित विंग की गृह प्रवेश पूजा में सम्मिलित हुए

khabarsamayper

भोपाल टिंबर मार्केट में बारूद हादसा: 50 फीट तक उठीं लपटें, 4 घायल

khabarsamayper

पी.एम. मित्र पार्क में पुनर्वास को प्राथमिकता, भैंसोला के 24 परिवारों को मिले पक्के आवास

khabarsamayper

Leave a Comment