Breaking Newsअन्य

भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026, विदेशी कलाकारों ने प्रस्तुत कीं पारंपरिक सांस्कृतिक झलकियां

भोपाल। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत संस्कृति मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को रवींद्र भवन, भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह की तीसरी बैठक के दूसरे दिन आयोजित इस महोत्सव में सदस्य एवं शामिल देशों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए विभिन्न देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा।

महोत्सव ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी सहयोग और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन की थीम “सर्वे भवन्तु सुखिनः” रही, जो शांति, सद्भाव और सामूहिक कल्याण की भारतीय सभ्यतागत भावना को दर्शाती है।

यह कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 की थीम “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और निरंतरता के लिए निर्माण” के अनुरूप विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

Related posts

किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” में सोलर पंप पोर्टल

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में आठ दिवस में ढाई हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत

khabarsamayper

नरवाई जलाने के परिणाम आत्मघाती है, नरवाई नहीं जलाएं धुएं से बनता है कार्बन डाइऑक्साइड तापमान में होती वृद्धि नरवाई से जैविक खाद बनाएं

khabarsamayper

Leave a Comment