Breaking Newsअन्य

काशी विश्वनाथ धाम की ‘वैदिक घड़ी’ बनी डिजिटल सनसनी, 78 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच

काशी विश्वनाथ धाम के पावन परिसर में स्थापित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ ने डिजिटल दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अनूठी पहल ने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर 78 लाख 42 हजार से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच दर्ज कराई है।

इस वैदिक घड़ी को वैश्विक पहचान तब मिली जब नरेन्द्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद इसका अवलोकन किया। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम बताया।

प्रधानमंत्री के अवलोकन के बाद सोशल मीडिया पर इस वैदिक घड़ी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोगों ने इसे देखा और सराहा, जिससे यह देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गई।

यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हुए लाइव प्रसारण को हजारों दर्शकों ने सीधे देखा, वहीं राष्ट्रीय समाचार चैनलों के माध्यम से इसकी जानकारी करोड़ों लोगों तक पहुंची।

Related posts

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, बायोमेट्रिक प्री-ऑथराइजेशन में देश में सर्वश्रेष्ठ बड़े राज्य का खिताब

khabarsamayper

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर छतरपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

khabarsamayper

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के निर्धारण पर सिफारिशें जारी की हैं

khabarsamayper

Leave a Comment