Breaking Newsअन्य

कूलर रिपेयरिंग के ₹800 मांगने पर खूनी हमला, 10 लोग घायल

Chhatarpur जिले के Satai थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरा धुबयाई में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार कूलर रिपेयरिंग के ₹800 मांगने पर दुकानदार और उसके परिवार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हमले में महिला और पुरुष समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मिल जाये तो डॉक्टर उसके लिये भगवान बन जाते हैं

khabarsamayper

सीसीआई ने केडीटी वेंचर होल्डिंग्स, एलएलसी द्वारा शिपरॉकेट प्राइवेट लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

khabarsamayper

नगर पालिका के वाहनों से गूंज रहा नशामुक्ति संदेश, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान जारी

khabarsamayper

Leave a Comment