Breaking Newsअन्य

केन-बेतवा परियोजना के तहत 14 परिवारों का पुनर्वास, खाली मकान जमींदोज

केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास एवं विस्थापन की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए पुनर्वास कार्य संपादित किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को ग्राम ककरा के 14 विस्थापित परिवारों ने मुआवजा पैकेज की राशि प्राप्त करने के बाद पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी की और अपने नए आवासों के लिए प्रस्थान किया। प्रशासन के अनुसार सभी हितग्राहियों ने स्वेच्छा से पुनर्वास प्रक्रिया में सहयोग किया।

परिवारों के नए स्थान पर स्थानांतरित होने के बाद प्रशासनिक टीम द्वारा खाली हुए मकानों को नियमानुसार जमींदोज करने की कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना से जुड़े पुनर्वास कार्य को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related posts

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित पाठ्यक्रम आरंभ किए जाएं

khabarsamayper

जनविश्वास शिविर में विस्थापित परिवारों को राहत: 10 दिन में 86 हितग्राहियों को ₹10.42 करोड़ स्वीकृत

khabarsamayper

गांधी जयंती पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया राजभवन प्रवेश द्वार के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण

khabarsamayper

Leave a Comment