Breaking News

केन बेतवा लिंक परियोजना का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो से 25 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

केन बेतवा लिंक परियोजना का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो से 25 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन शुरू हो गया है। शनिवार को केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत विकासखंड लवकुशनगर के ग्राम कटिया और बेड़ी में कलश यात्राओं और जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे जल के महत्व और जल संग्रहण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और केन बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई के अलावा अन्य लाभों की लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही 25 दिसंबर को खजुराहो में होने वाले ऐतिहासिक भूमि कार्यक्रम के साक्षी बनने की भी अपील की गई।

Related posts

एक अल्प वेतन भोगी कर्मचारी के लिये एक सीमित आय में जीवन की मूल जरूरतों की पूर्ति करने के साथ-साथ परिवार के बेहतर भविष्य के लिये धन संचय करना एक बडी चुनौती है, इसमें केवल अर्थप्रबंधन ही हमें सहयोग कर सकता है।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

khabarsamayper

छतरपुर जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए 279 तीर्थ यात्रियों का लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन

khabarsamayper

Leave a Comment