Breaking Newsअन्य

खजुराहो में 45 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Khajuraho में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।

गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी-दस्त और सर्द-गर्म के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के पीछे ग्रेनाइट और पत्थर खदानों की लगातार ब्लास्टिंग तथा पेड़ों की कटाई भी एक बड़ा कारण है। लोगों ने प्रशासन से हरियाली बढ़ाने और खदानों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विगत एक वर्ष में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज द्वारा किया जाना बेहतर होगा

khabarsamayper

अम्माज़ प्राइड’ और ‘ओंको कि कोठीन’- 55वें आईएफएफआई में वंचित समुदाय की आवाज़ को चित्रित करती दो फिल्मों प्रदर्शित की गयीं

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ

khabarsamayper

Leave a Comment