Breaking Newsअन्य

खाद वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, कई अधिकारियों को नोटिस

छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने प्रतिदिन खाद वितरण बढ़ाने और ई-टोकन बुकिंग में किसानों को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। गौशालाओं में क्षमता के अनुसार पशु शिफ्ट नहीं होने और सड़कों पर पशुओं के घूमने पर जनपद सीईओ के प्रति नाराजगी जताई गई। सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर छतरपुर नगर एवं ग्रामीण, गौरिहार, महाराजपुर और बिजावर के तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। समग्र ई-केवायसी में कम प्रगति पर छतरपुर जनपद सीईओ और अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को भी नोटिस के निर्देश दिए गए।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में गणेशोत्सव में की आरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शिवपुरी में नवनिर्मित “माधव टाइगर रिजर्व” का शुभारंभ

khabarsamayper

एटा: इंस्टाग्राम प्रेम में 3 बच्चों की मां घर से भागी, कोर्ट में बोली—पति के साथ नहीं रहना

khabarsamayper

Leave a Comment