Breaking Newsअन्य

खुद पर फायर कर रचा साजिश का खेल, हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश नाकाम—5 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने थाना गौरिहार क्षेत्र के ग्राम निधवा पुखरी में हुए संदिग्ध फायरिंग मामले का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक साजिश रची थी, ताकि निर्दोष लोगों को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाया जा सके।

आरोपी ने खुद की जांघ में गोली मारकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

राहगीरी आनंद उत्सव में घोड़े पर सवार हुए मोहन यादव का बैलेंस बिगड़ा, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

khabarsamayper

शुक्रवार को जटाशंकर धाम पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

khabarsamayper

khabarsamayper

Leave a Comment