Breaking News

गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अनगौर के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें युवक की हुई दर्दनाक मौत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

बड़ी खबर छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र से आ रही है छतरपुर सागर हाईवे पर ग्राम अनगौर के समीप बुन्देला ढाबा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटर साइकिल और टाटा नेक्सन कार आमने सामने भिड़ गई जिसमे मोटर साइकिल चालक को गंभीर चोटे आई, बाइक चालक की गंभीर हालत में मौके पर पहुंची थाना प्रभारी गुलगंज की टीम ने मोटर साइकिल चालक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा मोटर साइकिल चालक धर्मेंद्र सिंह राजपूत खेरों से अपने घर अनगौर जा रहा था और टाटा नेकसोन कार गुलगंज तरफ से छतरपुर की ओर आ रही थी उसे जिला हॉस्पिटल छतरपुर भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटर साइकिल चालक धर्मेंद्र सिंह राजपूत अनगौर निवासी बताया जा रहा है। मृतक के बड़े भाई रामवतार राजपूत ने बताया कि उसका भाई अपने मामा के घर मातगुवा गया था लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। फिलहाल शव का P. M.कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर पहुंची गुलगंज थाना पुलिस के द्वारा टाटा नेक्सन नंबर MP 20 CL 7204 है जिसको जप्त गुलगंज पुलिस की सहायता से थाना गुलगंज ले जाया गया

Related posts

अभ्युदय विश्वविद्यालय, खरगोन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिए सफलता के सूत्र

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

राजनगर तहसील में ‘आजीविका स्वाद संगम दीदी कैंटीन’ का शुभारंभ, स्वसहायता समूह की महिलाओं को मिला नया अवसर

khabarsamayper

Leave a Comment