Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, दो दिन इलाज के बाद अस्पताल में मौत

Gwalior के Panihar थाना क्षेत्र के नयागांव में एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया। किसान नरेश बाथम खेत में अचेत अवस्था में मिले थे, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों को उन्होंने बताया था कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
दो दिन तक उपचार के बाद रविवार रात अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा के अनुसार किसान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए राजगढ़ जिले के ग्राम टूटियाहैड़ी निवासी सिपाही श्री हरिओम नागर का पार्थिव शरीर सोमवार सायं लगभग 4 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचा।

khabarsamayper

हमले से बचने ,गेट कूदती बच्ची फिसली और घायल

khabarsamayper

बलिया में एनकाउंटर: गौ-तस्कर घायल, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment