Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से लूट, 24 घंटे बाद भी बदमाश फरार

ग्वालियर में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
दो अज्ञात बदमाशों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदा रामानी को चेकिंग का डर दिखाया और उनसे करीब 3 लाख रुपये कीमत की दो तोला सोने की चूड़ियां लूट लीं।

घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस घटना के बाद शहर में बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी खुद को पुलिस बताकर चेकिंग करे तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।

Related posts

पुलिस समर कैंप-2026 का भव्य समापन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के कई खराब हैंडपंपो को सुधारा गया —–

khabarsamayper

अमरकंटक से सीधी 220 के.व्ही. सर्किट में विद्युत प्रवाह प्रभावित हुआ, लेकिन 220 के व्ही सबस्टेशन सीधी में वैकल्पिक ट्रांसमिशन सप्लाई उपलब्ध होने से क्षेत्र में इस कारण कोई विद्युत व्यवधान नहीं हुआ।

khabarsamayper

Leave a Comment