Breaking News

ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। भितरवार तहसील के अंतर्गत सिंध नदी के लुहारी घाट पर अवैध उत्खनन में लिप्त पण्डुब्बी नष्ट कराई।

जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है, जिसमें सहायक खनिज अधिकारी श्री राजेश कुमार गंगेले सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे। श्री भूरिया ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: खौलती चाय गिरने से 6 माह का मासूम झुलसा, अस्पताल में भर्ती

khabarsamayper

डॉक्टर पति की हत्या में महिला प्रोफेसर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

khabarsamayper

राजनगर गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध बंदूक और कार बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment