Breaking Newsअन्य

घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे डायल-112 आरक्षक पर पथराव, चितहरी गांव में मचा हड़कंप

छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुभाग अंतर्गत गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम चितहरी में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-112 के एक आरक्षक पर परिजनों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में आरक्षक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितहरी गांव में पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। विवाद को शांत कराने के दौरान अचानक परिजन उग्र हो गए और आरक्षक पर पत्थर फेंकने लगे। पथराव में आरक्षक को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related posts

ईशानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पिता की हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

khabarsamayper

12 साल पुराने बाइक चोरी के मामले में ₹8 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में कोतवाली पुलिस को सफलता

khabarsamayper

पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, एसपी से शिकायत

khabarsamayper

Leave a Comment