Breaking Newsअन्य

चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीवन से बड़ा कोई काम नहीं होता, इसलिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी या लापरवाही में की गई छोटी सी गलती भी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन चालक हमेशा सीट बेल्ट लगाएं।

उन्होंने कहा — “हम सुधरेंगे, तो जग भी सुधरेगा।” सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह दूसरों की जान की रक्षा का भी दायित्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एडवांस एप “संजय” का शुभारंभ किया, आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार रोड सेफ्टी रिपोर्ट और पुस्तक का विमोचन किया, तथा डीडीएचआई और सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर दो एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए।

Related posts

बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए साल भर चलाएं मेंटीनेंस गतिविधियां

khabarsamayper

रीवा में फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश

khabarsamayper

शिवपुरी में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री का सम्मान-प्रशंसा संदेश

khabarsamayper

Leave a Comment