
छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चौबे कॉलोनी, नरसिंहगढ़ पुरवा और लोकनाथपुरम में हुई चोरी की तीन वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, चांदी के आभूषण और गैस सिलेंडर समेत कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में
🔹 मुन्नू उर्फ अरुण नामदेव, जो नरसिंहगढ़ पुरवा और लोकनाथपुरम स्थित मंदिर में चोरी की घटनाओं में शामिल था। आरोपी 9 से अधिक चोरी के मामलों में पहले से भी लिप्त है।
🔹 अंशुल भारद्वाज, जिसने चौबे कॉलोनी स्थित किराए के मकान से नकदी और आभूषण चुराए।
