Breaking Newsअन्यटेक्नोलॉजी

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर 8 लोगों पर ₹2.51 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया

कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद 8 अनावेदकों पर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने के मामलों में ₹2,51,500 की पेनाल्टी अधिरोपित की है। जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि सहायक खनि अधिकारी द्वारा जब्त किए गए वाहनों पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
सभी वाहन चालकों ने बिना ईटीपी के अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने का अपराध स्वीकार किया। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधितों पर पेनाल्टी लगाकर राशि जमा कराने और भुगतान उपरांत वाहनों को मुक्त करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट उदाहरण है।

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

khabarsamayper

उज्जैन नगरी प्राचीन काल में समय गणना का प्रमुख केंद्र रहा है,

khabarsamayper

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

khabarsamayper

Leave a Comment