अन्य

छतरपुर//जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति,चिन्हित जघन्य प्रकरणों की समीक्षा,राहत प्रकरण,मेडिकल रिपोर्ट एवं नशीली सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही संबंधी पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की गईं

छतरपुर//जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति,चिन्हित जघन्य प्रकरणों की समीक्षा,राहत प्रकरण,मेडिकल रिपोर्ट एवं नशीली सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही संबंधी पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की गईं।बैठक में जिला पंचायत सीईओ ओम नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में चिन्हित गंभीर एवं सनसनीखेज अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। थाना ओरछा रोड अंतर्गत ग्राम धमोरा हत्या प्रकरण सहित अन्य मामलों में आरोपियों को दंडित कराने की कार्यवाही पर विशेष चर्चा की गई।दोषसिद्ध एवं दोषमुक्त प्रकरणों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। नवीन कानूनों के अनुरूप एमएलसी, पीएम रिपोर्ट एवं अन्य चिकित्सीय दस्तावेज समय पर प्राप्त हों,इसके लिए भी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने,यातायात आधारभूत संरचना के विकास एवं ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।वहीं ड्रग्स एवं अवैध नशीली सामग्री के विरुद्ध प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन एवं प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने,पीड़ितों को समयबद्ध राहत दिलाने एवं जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related posts

अचानक छलांग: चांदी ₹3,500+ और सोना ₹1,200-₹3,500 तक महंगा — जानें नया Gold-Silver रेट

khabarsamayper

गलत अंग्रेजी पढ़ाने वाला शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

khabarsamayper

2 दिन में 2 बार गिरफ्तारी, दोनों बार तुरंत जमानत—करणी सेना नेता योगेंद्र राणा फिर विवादों में

khabarsamayper

Leave a Comment