अन्य

छतरपुर जिले को मिली दो नि:शुल्क शव वाहनों की सुविधा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने हरि झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

छतरपुर, म.प्र। — जिलेवासियों के लिए एक संवेदनशील और आवश्यक सेवा की शुरुआत हुई है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री एवं कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने दो नि:शुल्क शव वाहनों को ऑडिटोरियम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी श्री रोहित अरजरिया अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

यह सेवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रदत्त की गई है और 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा संचालित की जाएगी। शव वाहनों का उपयोग उपचार के दौरान मृत मरीज अथवा दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान या मुक्तिधाम तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

जिले में लंबे समय से शव वाहनों की कमी महसूस की जा रही थी, ऐसे में यह पहल न केवल अंतिम यात्रा की गरिमा बनाए रखेगी, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत भी देगी।

यह सेवा नि:शुल्क, आकस्मिक और सभी जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेगी।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”, CCTNS ऑपरेटरों को दिया विशेष प्रशिक्षण

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने 9 वर्षीय बालक को अनुकंपा नियुक्ति, एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

khabarsamayper

छतरपुर के रानीताल में महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

khabarsamayper

Leave a Comment