अन्य

छतरपुर पुलिस का एक्शन मोड: स्कूल-कॉलेज के मैदानों और स्टेडियम में सघन निरीक्षण

छतरपुर पुलिस का एक्शन मोड: स्कूल-कॉलेज के मैदानों और स्टेडियम में सघन निरीक्षण

छतरपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर पुलिस ने जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्लेग्राउंड, स्टेडियम और मैदानों का सघन निरीक्षण किया।

इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न सिर्फ मैदानों का जायजा लिया, बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दुकानों की भी गहन चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई और संभावित अवैध गतिविधियों को लेकर जरूरी जानकारी एकत्र की गई।

पुलिस ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इन सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की नशीली सामग्री का उपयोग या बिक्री न हो रही हो। इसके लिए पुलिसकर्मियों ने मैदानों में मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर स्थिति की जानकारी ली।

छतरपुर पुलिस द्वारा ऐसे संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बना रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी

Related posts

नगर पालिका के वाहनों से गूंज रहा नशामुक्ति संदेश, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान जारी

khabarsamayper

छतरपुर के किसान घसीटा अहिरवार बने मिसाल, नवाचार से बदली खेती की तस्वीर

khabarsamayper

अवैध शराब प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, बमनौरा पुलिस की कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment