Breaking News

छतरपुर पुलिस की कार्यवाही : अवैध पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी आलोक द्विवेदी निवासी छतरपुर के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी के विरुद्ध पहले से हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, अवैध हथियार और जुआ जैसे करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। इस पर आयुध अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में 400 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा जा चुका है। पुलिस हथियारों के स्रोत और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाकर संलिप्त अपराधियों पर भी शिकंजा कस रही है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, प्रधान आरक्षक काजी रजिउद्दीन, प्रधान आरक्षक हरि शरण यादव, आरक्षक अरविंद राजपूत एवं टीम का योगदान रहा।

Related posts

जोधपुर में हरी मिर्च के जरिए ड्रग्स तस्करी का खुलासा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्तव्य

khabarsamayper

भोपाल: सायाजी होटल के स्टोर रूम में आग, जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से टेंट का सामान जला

khabarsamayper

Leave a Comment