Breaking Newsअन्य

छतरपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

छतरपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छतरपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा

उन्होंने बताया कि जिले में 30 एकड़ क्षेत्र में गौशाला, एक करोड़ रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन व सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को गति दी जाएगी और इसके पास एक चिकित्सालय भी स्थापित होगा।

डॉ. यादव ने कहा कि एमपी-यूपी इकॉनॉमिक कॉरिडोर के अंतर्गत सागर-कबरई फोर लेन का निर्माण हो जाने पर सागर से छतरपुर तक की दूरी महज दो घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे विकास और आवागमन को नई गति मिलेगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव छतरपुर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माखन से भरी मटकी फोड़कर परंपरा निभाई और रोड शो में भी जनता से जुड़े।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा – “भगवान श्रीराम उत्तर से दक्षिण और भगवान श्रीकृष्ण पूर्व से पश्चिम गए। भारतीय संस्कृति को समझना है तो इनके जीवन का स्मरण कीजिए। श्रीराम और श्रीकृष्ण ने ही हमें बड़ी ताकतों से लडने और आसुरी शक्तियों का अंत करने का साहस दिया।”

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है। महाराज छत्रसाल, वीर आल्हा-ऊदल और चंदेल राजाओं के पराक्रम को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छतरपुर का गौरवशाली इतिहास पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खजुराहो, पन्ना के हीरे और पन्ना के टाइगर्स की वैश्विक पहचान का भी उल्लेख किया

Related posts

मध्यप्रदेश अब देश का डिजिटल स्टेट बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा खेदजनक व्यवहार की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए

khabarsamayper

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा यातायात व्यवस्था को खुला चैलेंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं

khabarsamayper

Leave a Comment