Breaking Newsअन्य

छतरपुर में 10 दिन में 1,078 चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर 754 और सीट बेल्ट पर 324 वाहन चालकों पर कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मौतों के आंकड़ों को कम करने के लिए छतरपुर पुलिस ने 10 दिवसीय विशेष यातायात अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले 754 दोपहिया वाहन चालकों और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 324 चारपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। कुल 1,078 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पंपलेट, बैनर, प्रशिक्षण और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस की अपील है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Related posts

छतरपुर में मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस की सघन चेकिंग, नशीली दवाओं पर कड़ी नजर

khabarsamayper

ग्रीन एनर्जी में नई उड़ान भरेगा मध्यप्रदेश, ADB के साथ तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुआ समझौता

khabarsamayper

मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें।

khabarsamayper

Leave a Comment