Breaking Newsअन्य

परमात्मा ने शरीर सत्कर्मों के लिए दिया है, समाज सेवा ही जीवन का सच्चा उद्देश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “परमात्मा ने हमें यह शरीर कर्म के लिए दिया है। यदि हमारे कर्म सत्कर्मों में परिवर्तित हो जाएं, तो समाज का कल्याण निश्चित है।”

मुख्यमंत्री रविवार को संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा और मानवता के उत्थान की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने
रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड प्राप्त करने वाले
रोटेरियन अरुण कांत अग्रवाल एवं संदीप जैन को सम्मानित किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मानद सदस्यता (Honorary Membership) भी प्रदान की गई।

 

Related posts

सामाजिक समरसता और समानता का संदेश, सीएम मोहन यादव ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया नमन

khabarsamayper

पंजाबी सिंगर हरफ चीमा ने फाज़िल्का में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, गांव गोद लेने का किया वादा

khabarsamayper

रोजगार कैंपस ड्राइव का आयोजन 22 जून को होगा —

khabarsamayper

Leave a Comment