Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 लोगों पर 5.28 लाख की पेनाल्टी

छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अनावेदकों पर कुल 5,28,675 रुपए की पेनाल्टी अधिरोपित की है। यह कार्रवाई रेत, पत्थर, गिट्टी और मुरम के अवैध खनन से जुड़े प्रकरणों में की गई।
खनिज विभाग द्वारा संबंधित ट्रैक्टर-वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किए गए थे। नोटिस के जवाब में आरोपियों ने बिना ई-ट्रांजिट पास (ETP) के खनिज परिवहन करना स्वीकार किया। पेनाल्टी राशि जमा करने के बाद वाहन मुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर का हुआ समापन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सराहनीय प्रयास: विद्यालय में पहुंचकर छात्र–छात्राओं को दी महिला सुरक्षा व जागरूकता की जानकारी

khabarsamayper

रामपुर में कोबरा से खिलवाड़ पड़ा जानलेवा, 6 फीट लंबे सांप ने 50 वर्षीय व्यक्ति को तीन बार डसा

khabarsamayper

Leave a Comment