Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जमीन विवाद समाधान हेतु विशेष शिविर—अलीपुरा थाने में 23 मामलों की सुनवाई

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर छतरपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जमीन विवादों के त्वरित समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अलीपुरा थाना क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें तहसीलदार, थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों ने भूमि संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। कुल 23 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 15 प्रकरण दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निपटाए गए, जबकि शेष मामलों पर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Related posts

छतरपुर पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 800 से अधिक चालकों का परीक्षण

khabarsamayper

पहरा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नावघाट से 6 पेटी अवैध शराब और मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी फरार

khabarsamayper

न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता

khabarsamayper

Leave a Comment