Breaking Newsअन्य

छतरपुर में थाना दिवस आयोजित, जमीनी विवादों के त्वरित समाधान पर जोर

Chhatarpur जिले के Maharajpur Police Station में जमीनी विवादों के निराकरण हेतु थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम में तहसीलदार, थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्र के पटवारी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने अपनी भूमि संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस दौरान तहसीलदार एलपी अहिरवार और थाना प्रभारी डीके सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts

17 नवम्बर को निर्भीक होकर करें मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. कलेक्टर ने डारगुवां में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने पर होगी सख्त कार्यवाही

khabarsamayper

जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल

khabarsamayper

डायल 112 ने बिछड़े 3 वर्षीय बालिका व 4 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

Leave a Comment