Breaking Newsअन्य

छतरपुर में पीएम आवास योजना की किस्त को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधियन मोहल्ला में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। पहले यह विवाद मौखिक बहस के रूप में शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सदैव कुछ नया करने की मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

कलेक्टर ने मातगुवां तालाब में 60,000 नए झींगा बीज का संचयन कराया, झींगा उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

khabarsamayper

अक्षय तृतीया पर प्रशासन सतर्क, इंदौर-जबलपुर में 4 बाल विवाह रुकवाए

khabarsamayper

Leave a Comment