अन्य

छतरपुर में पुलिस पेट्रोल पंप का भौतिक सत्यापन, एसपी अगम जैन ने किया निरीक्षण

छतरपुर में पुलिस पेट्रोल पंप का भौतिक सत्यापन, एसपी अगम जैन ने किया निरीक्षण

छतरपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित पुलिस पेट्रोल पंप का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप पर उपलब्ध ईंधन की मात्रा का डिप नापकर स्टॉक से मिलान किया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। ईंधन भंडारण, वितरण प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों की भी बारीकी से जांच की गई।

एसपी अगम जैन ने कर्मचारियों को पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का नियमित संधारण, ईंधन वितरण में शुद्धता तथा सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, आरक्षक उमेश सेन, राम सिंह राजपूत, सीए मनीष अग्रवाल सहित पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई को पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: नवंबर में पारा 9°C पहुंचा, सामान्य से 4.5° कम

khabarsamayper

कृषक कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत, छतरपुर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

khabarsamayper

छतरपुर की बेटी का कमाल: महिला आरक्षक रीना पटेल ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

khabarsamayper

Leave a Comment